-->
गोपालगंज: शहर में चला मास्क और हेलमेट जांच अभियान, बिना हेलमेट और मास्क वालों का कटा चलान

गोपालगंज: शहर में चला मास्क और हेलमेट जांच अभियान, बिना हेलमेट और मास्क वालों का कटा चलान

 

गोपालगंज: कोविड-19 की संक्रमण को देखते हुए प्रशासन द्वारा लगातार उसके बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा मास्क जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर थाना पुलिस द्वारा नगर थाना के सामने मास्क और हेलमेट जांच अभियान चलाया गया। जिसमें आते जाते लोगों का मास्क और हेलमेट जांच किया गया। जिन लोगों के द्वारा मास्क या हेलमेट नहीं लगाया गया था। उन लोगों का चालान काटा गया। जो लोग मास्क नही लगाए थे उनका 50 रुपये का चालान काटा गया और साथ में मास्क भी दिया गया और बताया गया कि आप लोग मास्क लगाएं ताकि कोविड-19 से बचा जा सके।

नगर थानाध्यक्ष प्रशांत राय ने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग जगह पर सरकार के निर्देशानुसार मास्क और हेलमेट जांच अभियान चलाया जाएगा। जो लोग भी मास्क नहीं लगाए होंगे उन को चालान किया जाएगा और उन पर सख्ती बरती जाएगी। वही हेलमेट को लेकर भी लोगों को जागरूक रहने को कहा गया।

0 Response to "गोपालगंज: शहर में चला मास्क और हेलमेट जांच अभियान, बिना हेलमेट और मास्क वालों का कटा चलान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article