-->
Bareilly Air Pollution: दीपावली से पहले ही बिगड़ने लगी शहर की हवा, सांस के मरीज परेशान

Bareilly Air Pollution: दीपावली से पहले ही बिगड़ने लगी शहर की हवा, सांस के मरीज परेशान

 Bareilly Air Pollution नवंबर के महज तीन दिन में ही बरेली शहर का एक्यूआई 257 पहुंच गया जो कि खराब स्थिति मानी जाती है। इस स्थिति में सबसे ज्यादा समस्या सांस के मरीजों को होती है। हर वर्ष अमूमन दीपावली के बाद ही एक्यूआई बढ़ना शुरू होता है मगर इस बार पहले से ही प्रदूषण बढ़ गया है।


जागरण संवाददाता, बरेली। दीपावली से पहले ही शहर की आबोहवा बिगड़ने लगी है। नवंबर के महज तीन दिन में ही शहर का एक्यूआई 257 पहुंच गया, जो कि खराब स्थिति मानी जाती है। इस स्थिति में सबसे ज्यादा समस्या सांस के मरीजों को होती है। शुक्रवार को भी सिविल लाइंस का एक्यूआई 133 और राजेंद्र नगर का एक्यूआई 117 था, जबकि गुरुवार को सिविल लाइंस का एक्यूआई 257 था।

हर वर्ष अमूमन दीपावली के बाद ही एक्यूआई बढ़ना शुरू होता है, मगर इस बार नवंबर के पहले दिन से ही सुबह के समय शहर के चारों ओर धुंध का गुबार बनना शुरू हो गया है। पर्यावरणविद डा. आलोक खरे ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही एक्यूआई भी बढ़ने लगता है। क्योंकि नमी बढ़ने से धूल, धुआं और गैस आसमान में अधिक ऊंचाई तक नहीं उठ पाती। तेज हवा नहीं चलने से वह एक स्थान पर ही एकत्र होना शुरू हो जाती हैं, जिससे एक्यूआई बढ़ता है।

साफ-सफाई से भी दूषित हो रही दवा

वायु प्रदूषण का दूसरा कारण शहर में होने वाले निर्माण कार्य, दीपावली से पहले घरों की साफ सफाई भी एक कारण हैं, क्योंकि निर्माण कार्य में भी काफी धूल उड़ती है, और घरों की सफाई के बाद लोग कूड़ा निकलने पर उसमें आग लगा देते हैं। इससे भी काफी प्रभाव पड़ता है।

पराली जलाने से स्थिति खतरनाक

/

0 Response to "Bareilly Air Pollution: दीपावली से पहले ही बिगड़ने लगी शहर की हवा, सांस के मरीज परेशान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article